Skip to main content

तुमसे ये उम्मीद नहीं थी बेटा !!


--हेलो!

--हाँ! हेलो मम्मी, चरणस्पर्श!

--हाँ खुश रहो बेटा, क्या कर रहे हो?

--फ़िलहाल तो मेस में हैं, खाना खा रहे हैं, आपने खा लिया ?

--हम लोग भी खाने जा रहे हैं। और तुम्हारे रूममेट्स कैसे हैं ?

--सब सही सलामत हैं मम्मी। अभी-अभी खाना खा के गए हैं। आप तो जानती ही हैं कि में कितनी धीरे-धीरे खाना खाता हूँ। इसीलिए वो लोग रूम पे चले गए हैं। मेरा भी हो ही गया है।

--(और कोन रुकेगा एक घंटे तेरे लिए )- दीदी ने पीछे से चुटकी ली।

--अपना देखो! मुझे मत सिखाओ।

--अब लड़ो मत तुम दोनों। अच्छा ये बताओ तुम्हारा आज पेपर था न।

--हाँ मम्मी।

-- कैसा गया?

-- पास हो जाऊँगा।

--पास हो जाऊँगा, मतलब ?

--मतलब की ये अभी  तक के तीनों पेपरो से ख़राब रहा है। लेकिन इतना कर आया हूँ की आराम से पास हो जाऊँगा।

--तो क्या सिर्फ पास होने के लिए तुम्हे इतनी दूर, इतने पैसे खर्च करके भेजा है। तुम्हे पता है कैसे तुम्हारे पापा ने तुम्हारे एडमिशन के लिए पैसे इकट्ठे किये थे? पहले तीन साल कोचिंग में पैसे बर्बाद किये। रिजल्ट क्या आया - निल। अब कॉलेज में गए तो कह रहे हो कि ' पास हो जाऊंगा ' यही करने गए हो वहाँ।

-- ( खामोशी )

--क्या हुआ, अब बोल भी नहीं पा रहे हो ?

--क्या बोलूँ ( रुँआसी आवाज में )

--बोलोगे क्या। क्रिकेट खेलो जाके।  वही तो करने गए हो। पूरे दिन क्रिकेट , उसके बाद लैपटॉप, फिर मोबाइल। और क्या करोगे तुम। तुम्हे क्या मतलब कि पापा कैसे पैसे कमा रहे हैं। कौन सा तुम्हे रिश्तेदारों  मिलना है, मिलना तो हमें पड़ता है। तुम्हें क्या पता कैसा लगता है, जब सबके लड़के पढ़ लिखकर डॉक्टर तो कहीं इंजीनियर बन रहे हैं और हमारा लड़का कह रहा है की 'पास हो जाऊंगा' ! चलो, जो मर्जी हो वो करो बेटा! वैसे भी कोन सा तुम मेरी बात सुनने वाले हो?

--लेकिन मम्मी मैंने पूरी कोशिश थी, और वैसे भी कोई पूरे 11 सब्जेक्ट कैसे पढ़ सकता है। ( आँसुओं को रोकते हुए )

-- टूँ! टूँ! टूँ! ( कॉल समाप्त )

-------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

आगे की कहानी किसी और दिन। जब दिमाग में ख़याल आयेंगे-----
नमस्कार, मेरा नाम है विशाल। अगर यह आर्टिकल आपके दिल को छुआ हो तो कृपया इसे लाइक करे। अगर और ज्यादा अच्छा लगा हो तो दोस्तों के साथ शेयर करके उन्हें भी अच्छा महसूस करवायें। और अगर आप भी कभी ऐसी परिस्थितियों से गुजर चुके हो तो कमेंट करके हमें बताएं। हम आपके कमेंट के इंतजार में हैं।  तब तक के लिए आपका धन्यवाद। आपका दिन अच्छा हो और आप खूब तरक्की करें।

  

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

GOD! a Thought, a Helping hand, or a Myth? (Hindi & English)

  GOD! a Thought, a Helping hand, or a Myth? Hello friends! Today we are going to talk about God. Do you think God is a thought, a helping hand or a myth?  When we talk about God, in our knowledge he is our master who knows everything and can do everything. They help us, relieve us from our troubles and also improve our health. According to the experiences of many of his devotees, God is very important in our life and helps us with our problems.   हेलो दोस्तों! आज हम बात करने वाले हैं भगवान के बारे में। क्या आपको लगता है कि भगवान एक सोच, एक मददगार हाथ या एक मिथक है? मैंने अपने जीवन में भगवान से बहुत से लोगों को मिला है, और उनमें से हर एक का भगवान के बारे में अलग-अलग विचार है। कुछ लोग मानते हैं कि भगवान एक सोच है, जिसकी मदद से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। अन्य लोग मानते हैं कि भगवान एक मददगार हाथ है, जो हमारी समस्याओं को हल करने में हमारी मदद करता है। हालांकि, कुछ लोग मानते हैं कि भगवान एक मिथक है, जो केवल हमारी मनोबल को बढ़ाने के लिए ही है।     Often w...

Java If-Else Hackkerrank Solution in Java

  J ava If-Else Hackkerrank Solution in Java Problem-3:- In this challenge, we test your knowledge of using  if-else  conditional statements to automate decision-making processes. An if-else statement has the following logical flow: Source:  Wikipedia Task Given an integer,  , perform the following conditional actions: If   is odd, print  Weird If   is even and in the inclusive range of   to  , print  Not Weird If   is even and in the inclusive range of   to  , print  Weird If   is even and greater than  , print  Not Weird Complete the stub code provided in your editor to print whether or not   is weird. Input Format A single line containing a positive integer,  . Constraints Output Format Print  Weird  if the number is weird; otherwise, print  Not Weird . Sample Input 0 3 Sample Output 0 Weird Sample Input 1 24 Sample Output 1 Not Weird E...

Utkarsh and Placement tests Codechef solution in Java, C++ || UTKPLC || December long challenge 2021

 Utkarsh and Placement tests Codechef solution in Java, C++ Note: Hope it helps you! Please note that all the intentions are to clear the doubt of how to solve it in java. So, please try to give it a chance at least before using this. If you face any discrepancy please contact us. Thank you! Utkarsh is currently sitting for placements. He has applied to three companies named  A , B,    and  C . You know Utkarsh's order of preference among these  3 3  companies, given to you as characters  first ,  second , and  third  respectively (where  first  is the company he prefers most). You also know that Utkarsh has received offers from exactly two of these three companies, given you as characters  x x  and  y y . Utkarsh will always accept the offer from whichever company is highest on his preference list. Which company will he join? Input Format The first line of input contains a single integer  T T , denotin...